कादियां के वेद कौर आर्य गर्ल्स स्कूल में पौधे लगते हुए। (ज़ीशान) |
कादियां, 23 सितंबर (ज़ीशान): भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गुलशन वर्मा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज स्थानीय वेद कौर आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल ममता डोगरा ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने तथा बाढ़ जैसे प्रलय से इस प्लेनेट को सुरक्षित रखने हेतु सामाजिक संस्थाओं तथा राजनीतिज्ञ को अधिक पेड़ लगाने हेतु आगे आना चाहिए। उन्होंने गत दिनों राज्य में बाढ़ आना कुदरत के साथ छेड़छाड़ का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भावी पीढ़ी को बचाने के लिए हर व्यक्ति को पौधे अवश्य लगाने चाहिए।
इस अवसर पर प्रिंसिपल ममता डोगरा तथा उनके स्टाफ द्वारा मंडल प्रधान गुलशन वर्मा तथा उनकी टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुलशन वर्मा के साथ पूर्व भाजपा मंडल प्रधान अशोक शर्मा, वरिंदर खोसला, महासचिव अश्विनी वर्मा, संदीप भगत, भाजपा जिला उप प्रधान कुलविंदर कौर गौराया, सतीश सूरी, डिंपल भनोट आदि उपस्थित थे।