कादियां में ह्यूमैनिटी फर्स्ट यूनिट पंजाब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल मैच। (ज़ीशान) |
कादियां, 23 सितंबर (ज़ीशान): ह्यूमैनिटी फर्स्ट इंडिया ने "वॉक, रन, बाइक अक्रॉस द ग्लोब फॉर ह्यूमैनिटी" अभियान के अंतर्गत भारत के 13 राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें कश्मीर, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पंजाब की टीमों ने सक्रिय भागीदारी की।
कादियां से अमृतसर अप-डाउन 25, अमृतसर शहर से 35, कादियां से होशियारपुर 32, होशियारपुर शहर से 59, फगवाड़ा से 5, होशियारपुर से लुधियाना और लुधियाना से चंडीगढ़ तक कुल 10 राइडर्स शामिल हुए। इस तरह कादियां के साइकिलिस्टों ने 397 किलोमीटर की साइकिलिंग पूरी की।
इसी प्रकार कादियां में आयोजित चैरिटी वॉक में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। केरल (कन्नूर, कासरगोड, कोझिकोड), तमिलनाडु (क्विंटमबर) और कर्नाटक (मरकारा) में वॉक, मैराथन और साइकिल राइड हुईं। इन आयोजनों का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और "मानवता सर्वोपरि" का संदेश देना था।
ह्यूमैनिटी फर्स्ट भारत यूनिट के चेयरमन सयद अज़ीज़ अहमद ने बताया कि अभियान के तहत आज कादियां में क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल के मैत्रीपूर्ण मैच भी खेले गए। विश्व शांति की दुआ के साथ समारोह का अंत हुआ।