कादियां में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा मंडल के पदाधिकारी। (ज़ीशान) |
कादियां, 28 सितंबर (ज़ीशान)– शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्म दिवस पर भाजपा मंडल प्रधान गुलशन वर्मा के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा महिला विंग की पूर्व जिला उप प्रधान कुलविंदर कौर गोराया, महासचिव अश्विनी वर्मा, पूर्व मंडल प्रधान अशोक शर्मा, वरिंदर खोसला, बी.सी. सेल प्रधान सतीश सूरी, शिवपुरी प्रधान विशाल महाजन, जोगिंदर पाल भुट्टो, आंचल, राजकुमार, विकास शर्मा, सोनू सहगल, विपन, प्रदीप, अनीश बलगन और गौरव खोसला उपस्थित रहे।
गुलशन वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने 23 वर्ष की आयु में देश के लिए बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर नए समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया और कहा कि यही शहीद-ए-आज़म को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।