शर्मा निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से हुआ सुंदरकांड पाठ

श्री अरुण कुमार शर्मा के निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ करते भगतजन। (ज़ीशान)

कादियां, 1 जुलाई (ज़ीशान): धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के लिए समर्पित श्री कृष्णा ड्रामाटिक क्लब, कादियां द्वारा अध्यक्ष मनोज केहड़ के नेतृत्व में श्री अरुण कुमार शर्मा के निवास पर श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से निःशुल्क सेवा प्रदान करते हुए सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

इस अवसर पर प्रभु श्रीराम एवं श्री हनुमान जी के गुणगान के साथ सभी श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, समाज की खुशहाली तथा विश्व शांति की कामना की। आयोजन के दौरान भक्ति रस से सराबोर वातावरण ने सभी उपस्थित जनों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।

इस मौके पर जोगिंदर पाल बुट्टो, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, कैशियर गौरव भनोट, सचिव राजीव भाटिया, चेयरमैन ललित भनोट, विक्की भामरी तथा अन्य सदस्यों शामलाल, गौतम, अमन, रोहित, सुधीर, मुनीश, राजू, श्याम मुरारी, अनिल, विक्की पंडित, राकेश सोनी, विजय, टोनी, धीरज बब्बल, दीपक, रूप लाल, बंटी अंजान, हैप्पी भनोट, अनमोल, दिनेश, संजीव, सूरज, देव एवं सुरिंदर छाबड़ा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में श्री अरुण कुमार शर्मा एवं उनके परिवार ने श्री कृष्णा ड्रामाटिक क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा की जा रही निःस्वार्थ धार्मिक सेवा की सराहना की।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld