मां चिंतपूर्णी मेले में कादियां की संगत लगाएगी चौथा विशाल लंगर

Uploaded Image
मां छिन्नमस्तिका लंगर कमेटी कादियां के प्रधान व मैंबर जानकारी देते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 20 जून (ज़ीशान): मां छिन्नमस्तिका लंगर कमेटी, कादियां द्वारा मां चिंतपूर्णी देवी मेले के अवसर पर 15 से 20 अगस्त 2026 तक चौथे विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय, शीतल जल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
कमेटी के प्रधान मनोज कुमार कहेड़ और चेयरमैन देविंदर शर्मा ने बताया कि 18 अगस्त को सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक माता रानी की भव्य चौकी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से निःशुल्क बस सेवा का भी विशेष प्रबंध किया गया है। लंगर स्थल मुबारकपुर से लगभग एक किलोमीटर आगे मां चिंतपूर्णी देवी रोड पर घेरट बहार, जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) में स्थित रहेगा।
कमेटी ने संगत और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और सेवा व सहयोग के माध्यम से मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।

إرسال تعليق

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld