![]() |
| कादियां में संबोधित करते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, मंच पर गुरइकबाल सिंह माहल, जरनैल सिंह माहल एवं अन्य (ज़ीशान) |
कादियां, 28 जून (ज़ीशान): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कादियां के विक्टोरिया गार्डन में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान क्षेत्रवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए कादियां को सब-डिवीजन बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए वरिष्ठ नेता गुरइकबाल सिंह माहल को कादियां विधानसभा हलके के विकास की बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं को कादियां के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कादियां को सब-डिवीजन बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को राज्य सरकार पूरा करेगी। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां ए.डी.सी., एस.डी.एम., डी.एस.पी. सहित अन्य प्रशासनिक कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, जिससे कादियां तथा आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सरकारी कार्यों के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरइकबाल सिंह माहल को कादियां हलके के विकास के लिए पूर्ण अधिकार दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि माहल द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए भेजे जाने वाले प्रत्येक प्रस्ताव को सरकार प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देगी तथा कादियां के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।
इस अवसर पर गुरइकबाल सिंह माहल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कादियां विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोग, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री की घोषणाओं का लोगों ने जोरदार स्वागत किया और इसे कादियां के विकास के लिए एक ऐतिहासिक फैसला बताया।