विभिन्न स्कूलों के स्टेट मेरिट होल्डर विद्यार्थियों को राहत फाउंडेशन ने बाजवा स्कूल के प्रांगण में किया सम्मानित

Uploaded Image
कादियां के विभिन्न स्कूलों के स्टेट मेरिट होल्डर विद्यार्थियों को राहत फाउंडेशन द्वारा बाजवा स्कूल प्रांगण में सम्मानित करते हुए प्रधान राम लाल, स्कूल के डायरेक्टर एम.एल शर्मा आदि। (ज़ीशान)

कादियां, 16 मई (ज़ीशान): राहत फाउंडेशन कादियां के अध्यक्ष प्रिं राम लाल द्वारा स्टेट मेरिट होल्डर बच्चे , 10वीं व 12वीं के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम स्कूल एस.एस. बाजवा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम. एल. शर्मा (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता), व उनके साथ क्लास वाला खालसा स्कूल प्रधानाचार्य डा. शालिनी शर्मा, राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रधानाचार्य रामलाल, बी.एन.ओ विजय कुमार, महासचिव मुकेश वर्मा,सतनाम सिंह कंप्यूटर फैकल्टी अध्यापक, दिलबाग सिंह, प्रधानाचार्य एस.एस. बाजवा स्कूल कोमल अग्रवाल, उप-प्रधानाचार्य कपिल शर्मा और स्कूलों के अव्वल रहे विद्यार्थी व उनके माता-पिता और उनके अध्यापक शामिल थे।
बी.एल.ओ विजय कुमार, मुकेश वर्मा (महासचिव राहत फाउंडेशन) ने राहत फाउंडेशन की क्षेत्र में कार्यगुजारी के बारे में विस्तार से बताया और राज्य स्तर पर अव्वल रहे बच्चों व उनके माता-पिता को बधाई दी। इसके उपरांत सरदार सतनाम सिंह जी और सरदार दिलबाग सिंह जी ने मंच से आए गए अतिथि गणों को संबोधित किया और अव्वल रहे बच्चों को बधाई दी।
राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राम लाल जी ने फाउंडेशन की तरफ से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एम.एल. शर्मा  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें बाजवा स्कूल के प्रांगण में इस कार्यक्रम को आयोजित करके बहुत खुशी हो रही है। और उन्होंने विशेष तौर पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि वह खुद इस स्कूल के डायरेक्टर एम.एल. शर्मा के विद्यार्थी रह चुके हैं। राज्य स्तर पर अव्वल आने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें ऐसे ही आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
इसके उपरांत क्लास वाला खालसा स्कूल प्रधानाचार्य डॉ शालिनी शर्मा ने अव्वल आए हुए बच्चों को बधाई दी, व उन्हें अपने माता-पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी और मुख्य अतिथि एम.एल शर्मा ( राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ) के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।
इस अवसर पर ए.वी.एम. स्कूल के विद्यार्थी सिमरनजीत कौर, गुरलीन कौर, सुखप्रीत कौर, सुखमनप्रीत कौर। दशमेश स्कूल की छात्रा अमिता। जी.एस.एस. वडाला ग्रंथिया की मुक्तप्रीत कौर। जी.एच.एस. भाम स्कूल की नवनीत कौर। एस.एस. बाजवा स्कूल के छात्र रमनप्रीत सिंह व सुखनूर जोत कौर। नवचेतन स्कूल के समरीत कौर और संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल की सुपणदीप कौर को ट्रॉफी व स्कूल बैग देकर  सम्मानित किया गया। इसी प्रकार बाजवा स्कूल के आठवीं के छात्र आरव सल्होत्रा को राज्य स्तर पर आर्ची मुकाबले में अव्वल आने पर विशेष तौर से सम्मानित किया गया।
राहत फाउंडेशन कादियां द्वारा सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, प्रधानाचार्य  डॉ शालिनी शर्मा, प्रधानाचार्य कोमल अग्रवाल, एस.एस. बाजवा स्कूल के मंच संचालक अध्यापिका कुलजीत कौर, को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.एल. शर्मा ( राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) को शॉल व मोमेंटोज़ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आए हुए सभी बच्चों व उनके माता पिता को स्कूल के डायरेक्टर एम.एल शर्मा ( राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) ने अपनी स्व-व्यक्तित्व जीवनी पर आधारित पंजाबी पुस्तक "फर्श तोह अर्श तक", उपहार स्वरूप भेंट की।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld