![]() |
लायंस क्लब कादियां एक्शन की वर्ष 2026-27 की नई टीम के पदाधिकारी। (ज़ीशान) |
कादियां, 27 मई (ज़ीशान): लायंस क्लब कादियां एक्शन के फॉउंडर एवं पूर्व ज़िला गवर्नर लायन नवनीत सेठ की अध्यक्षता में एक बैठक होटल हॉट एंड स्पाइसी में आयोजित हुई। बैठक के दौरान समाज सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिस में लायन बलजीत सिंह भाटिया को क्लब का अध्यक्ष, लायन तुषार मेहरा को सचिव, लायन गुरइकबाल सिंह माहल को कोषाध्यक्ष तथा लायन गुरविंदर सिंह भाटिया को पी.आर.ओ. कम प्रोजेक्ट चेयरमैन चुना गया।
इस अवसर पर पूर्व ज़िला गवर्नर लायन नवनीत सेठ के अतिरिक्त लायन संजीव महाजन, लायन जयदीप अग्रवाल तथा लायन अमित अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
