![]() |
| लायंस क्लब कादियां एक्शन के अध्यक्ष व मैंबर दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल के प्रिंसिपल को पंखे भेंट करते हुए। (ज़ीशान) |
कादियां, 22 मई (ज़ीशान): लायंस क्लब कादियां एक्शन की ओर से समाज सेवा की एक सराहनीय पहल करते हुए दयानंद एंग्लो वैदिक (डीएवी) स्कूल, कादियां को 10 सीलिंग फैन दान किए गए। यह दान प्रथम किश्त के रूप में स्कूल को प्रदान किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सुखदेव राज ने लायंस क्लब की टीम से पंखे प्राप्त किए और इस सहयोग के लिए उनका अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य शिक्षा संस्थानों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।
इस दान कार्य में योगदान देने वाले सदस्यों में पूर्व ज़िला गवर्नर लायन नवनीत सेठ, लायंस क्लब कादियां एक्शन अध्यक्ष लायन बलजीत सिंह भाटिया, लायन तुषार मेहरा, लायन संजीव महाजन, लायन गुरइकबाल सिंह माहल, और लायन गुरविंदर सिंह भाटिया शामिल हैं। लायंस क्लब कादियां एक्शन के सदस्यों ने कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे।
