शिक्षा सचिव सोनाली गिरी ने जिला गाइडेंस काउंसलर मुकेश वर्मा को शिक्षा प्रति सेवाओं हेतु किया सम्मानित

शिक्षा सचिव सोनाली गिरी द्वारा जिला गाइडेंस काउंसलर मुकेश वर्मा को पौधा भेंट कर सम्मानित करते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 15 मई (ज़ीशान): शिक्षा सचिव सोनाली गिरी ने जिला गाइडेंस काउंसलर मुकेश वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

इससे पहले उन्होंने सरकारी कॉलेज गुरदासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु शुरू की गई निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का उद्घाटन किया तथा समर्पण समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।

जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि मुकेश वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा व रोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल, जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर, पूर्व जिला गाइडेंस काउंसलर परमिंदर सिंह सैनी, समर्पण समिति के सचिव व गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल अश्विनी भल्ला, कुमार विक्की, हरीश बाबा, सरबजीत सिंह चढ़ा, सरदूल सिंह, जोध सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld