कादियां के नूर अस्पताल में लगा निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर

कादियां के नूर अस्पताल में लगे निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर में जाँच करते माहिर। (ज़ीशान)

कादियां, 26 फरवरी (ज़ीशान)– जमाते अहमदिया की जनसेवा गतिविधियों के तहत नूर अस्पताल में यकृत (लीवर) जांच के लिए निःशुल्क फाइब्रोस्कैन चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस सुविधा का लाभ उठाया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में आधुनिक फाइब्रोस्कैन तकनीक से जांच की गई, जिससे लीवर की स्थिति का सटीक आकलन संभव हुआ। शिविर का उद्देश्य यकृत रोगों की समय रहते पहचान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld