प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कादियां में पौधारोपण की शुरुआत

पौधा लगाते हुए भाजपा मंडल प्रधान गुलशन वर्मा और उनके साथी। (ज़ीशान)

कादियां, 21 सितंबर (ज़ीशान): भाजपा मंडल कादियां की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। नगर कौंसिल पार्क में भाजपा मंडल प्रधान गुलशन वर्मा और उनकी टीम ने पौधे लगाए।
भाजपा मंडल महासचिव अश्वनी वर्मा ने बताया कि यह अभियान एक महीने तक लगातार चलेगा। मंगलवार को पौधे वेद कौर आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाए जाएंगे। इसी तरह डी.ए.वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कादियां और अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण किया जाएगा।
मंडल प्रधान गुलशन वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार पौधे जीवन के लिए ऑक्सीजन देते हैं, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के लिए वरदान साबित हो रहे हैं, क्योंकि उनके निर्णयों ने विश्व स्तर पर अलग पहचान बनाई है।
इस अवसर पर सतीश सूरी, अमित महाजन, संदीप भगत, गौरव खोसला, पूर्व प्रधान वरिंदर खोसला, ओमकार शास्त्री, राजू, अश्वनी वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld