| बाजवा स्कूल की अध्यापिका कुलजीत कौर सहोदय अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस प्राप्त करते हुए। (ज़ीशान) |
कादियां, 26 सितम्बर (ज़ीशान)– स्थानीय एस.एस. बाजवा स्कूल की अध्यापिका कुलजीत कौर (पी.जी.टी. अंग्रेज़ी) को वर्ष 2025 के लिए सहोदय अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। यह शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार सी.बी.एस.ई स्कूलों के शिक्षकों के लिए आर.डी. खोसला स्कूल बटाला में आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. बिंदु भल्ला ने कुलजीत कौर को प्रमाण पत्र, टीचर अवार्ड, शॉल और पर्यावरण के लिए एक-एक पौधा भेंट किया।
स्कूल के डायरेक्टर एम.एल. शर्मा, अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर शालिनी शर्मा, प्रधानाचार्य कोमल अग्रवाल और वाइस प्रिंसिपल कपिल शर्मा ने अध्यापिका को बधाई दी और उनके समर्पण और प्रेरक योगदान की सराहना की।