![]() |
| श्री सनातन धर्म लोक भलाई संस्था सभा की 5 सदस्यीय समिति के सदस्य नरेश अरोड़ा को सम्मानित करते हुए। (ज़ीशान) |
कादियां, 5 जुलाई (ज़ीशान): श्री सनातन धर्म लोक भलाई संस्था सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर श्री ठाकुर द्वारा, हिंदू मोहल्ला कादियां में वरिष्ठ सदस्य श्री अशोक शर्मा और वरिंदर प्रभाकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नरेश कुमार अरोड़ा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
इसके बाद सभा के सुचारु संचालन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इस समिति में राज कुमार जुल्का, राजेश कुमार खोसला, राजीव कुमार भाटिया, दिनेश कुमार अबरोल तथा संजीव कुमार सेठ को शामिल किया गया। समिति को आपसी सहमति से सभा का प्रबंधन एवं कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ सभा की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे तथा आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित अन्य धार्मिक पर्वों को भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएंगे।
