सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल कादियां के 10वीं में सुपनदीप, हिब्बा, हर्षिता, अनुज ने किया टॉप

कादियां के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सुपनदीप कौर, हिब्बा-तुस-सबूह, हर्षिता महाजन और अनुज दुग्गल। (ज़ीशान)

कादियां, 1 मई (ज़ीशान) – आई.सी.एस.ई. बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणाम में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, डल्ला मोड़, कादियां का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

सुपनदीप कौर ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। हिब्बा-तुस-सबूह और हर्षिता महाजन ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अनुज दुग्गल ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्कूल के 17 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि अन्य छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

स्कूल के डायरेक्टर फादर विलियम सहोता और प्रिंसिपल सिस्टर जोसिया ने छात्रों का मुंह मीठा करवाया और उनके माता-पिता को बधाई दी। फादर ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld