![]() |
| कादियां के बाजवा स्कूल में मजदूर दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा श्रम सम्मान का संदेश देते हुए। (ज़ीशान) |
कादियां, 1 मई (ज़ीशान) – एस. एस. बाजवा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्रम की महत्ता उजागर की।
कक्षा 7 की छात्रा सिमरन के भाषण और कक्षा 9 के नाटक ‘श्रम ही पूजा है’ ने विशेष आकर्षण पैदा किया। एन.एस.एस इकाई ने सफाई अभियान चलाया, जबकि एन.सी.सी कैडेट्स ने रैली निकालकर श्रमिकों के सम्मान का संदेश दिया।
निदेशक एम. एल. शर्मा नेशनल अवार्डी, चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा और प्रिंसिपल कोमल अग्रवाल ने अपने संदेश में श्रमिकों को समाज की रीढ़ बताते हुए उनके सम्मान पर जोर दिया। अंत में विद्यार्थियों ने ईमानदारी और मेहनत से कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर उप-प्रिंसिपल कपिल शर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा।
