बाजवा स्कूल के जूनियर विंग में हुई पैरेंट्स ओरिएंटेशन मीटिंग, अभिभावकों का उत्साहपूर्ण सहभाग

Uploaded Image
कादियां के बाजवा स्कूल में हुई ओरिएंटेशन मीटिंग में स्कूल मैनेजमेंट व अभिभावक।  (ज़ीशान)

कादियां, 27 अप्रैल (ज़ीशान) –  एस.एस. बाजवा मेमोरियल पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग) में पैरेंट्स ओरिएंटेशन मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर व नेशनल अवॉर्डी मनोहर लाल शर्मा ने अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा और विकास उनकी प्राथमिकता है। वहीं कोऑर्डिनेटर डॉ. शालिनी शर्मा ने स्कूल की उपलब्धियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
मीटिंग में नर्सरी के 100 में से 90 बच्चों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए संतोष व्यक्त किया।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld