![]() |
| कादियां से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होती श्रद्धालु। (ज़ीशान) |
कादियां, 27 अप्रैल (ज़ीशान) – श्री नौजवान बजरंग बली सभा कादियां की ओर से श्रद्धालुओं की बस मां ज्वाला देवी और मां बगलामुखी के दर्शनों के लिए रवाना की गई। यह यात्रा सभा के चेयरमैन सुरिंदर छाबड़ा, प्रेसिडेंट शाम मुरारी और रोहित छाबड़ा की अगुवाई में आयोजित की गई।
इस मौके पर चेयरमैन सुरिंदर छाबड़ा ने बताया कि सभा द्वारा हर महीने विशेष बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं। यात्रा के दौरान भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत धार्मिक गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। साथ ही धार्मिक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वालों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एकता छाबड़ा, सुरिंदर छिंदा, सुरिंदर काली, मघा, विजय, रणजोत, बनी, सुखदेव, मंगल दास नाथ, हरमन और दिलसेवक, सुशील सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
