![]() |
| अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में बाजवा स्कूल के पदक विजेता छात्र स्कूल प्रबंधकों के साथ। (ज़ीशान) |
कादियां, 24 अप्रैल (ज़ीशान) – एस.एस. बाजवा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ‘अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। कक्षा 1 से 9 तक के 80 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
इनमें से 12 मेधावी छात्रों ने स्वर्ण व रजत पदक हासिल किए, जिनमें गुरनाज़ कौर, रिहान भाटिया, रूही भाटिया, तनुष, रासनूर प्रीत कौर, समरीन कौर, मनजोत कौर, भारती, तरणवीर कौर, सुहाना खोसला, काव्या कुमारी और रितिका शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता हिंदी अध्यापिका ज्योति भाटिया के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। स्कूल डायरेक्टर एम.एल. शर्मा नैशनल अवार्डी, कोऑर्डिनेटर डॉ. शालिनी शर्मा और अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रिंसिपल कोमल अग्रवाल और उप-प्रधानाचार्य कपिल शर्मा ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर की।
