कादियां में बाबा लाल जी का 671वां जन्म दिवस श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया

कादियां के बाबा लाल मंदिर में झंडा चढ़ाते हुए नरिंदर भाटिया और सत्संग करते श्रद्धालु। (ज़ीशान)

कादियां, 20 जनवरी (ज़ीशान)- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सतगुरु बाबा लाल जी ध्यानपुर वालों का 671वां जन्म दिवस बाबा लाल मंदिर, रजादा रोड, कादियां में मंदिर कमेटी के प्रधान सुरिंदर भाटिया की अगुवाई और श्रद्धालुओं के सहयोग से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
समागम की शुरुआत सुबह 9 बजे हवन यज्ञ से हुई। इसके बाद 11 बजे महिलाओं ने सत्संग किया, जबकि दोपहर 1 बजे झंडे की रस्म पूर्व नगर कौंसिल प्रधान नरिंदर भाटिया द्वारा अदा की गई। इस अवसर पर बाबा लाल जी का अटूट लंगर भी वितरित किया गया।
मंदिर कमेटी के प्रधान सुरिंदर भाटिया ने बताया कि कमेटी और कादियांवासियों के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे। प्रभात फेरियां निकाली गईं और श्रद्धालुओं द्वारा भजन गायन किया गया। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।
उन्होंने संगत को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें सतगुरु बाबा लाल जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा, ईश्वर के प्रति भक्ति और सद्भाव के साथ जीवन बिताना चाहिए।
इस मौके पर नरिंदर कुमार भाटिया, दीपक भाटिया, करतार चंद तारा, पलविंदर शर्मा, नरिंदर कुमार नन्नू, नरिंदर शर्मा, सतपाल भाटिया, अमित पाल लाली, अश्वनी वर्मा, नरेश अरोड़ा, राज कुमार जुल्का, तिलक राज महाजन, सुरिंदर कुमार, अशोक नैयर, सुरिंदर मुनीम, भूषण शर्मा, सुमित योगी, दीपक, रिंकू कीर, लाडी जी, राज कुमार भगत, विजय कुमार मुनीम, गुरमुख सिंह, मंगा भाटिया सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld