![]() |
| कादियां में भाजपा मंडल द्वारा अर्जुन भट्टी को युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त करते ज़िला व मंडल अध्यक्ष आदि। (ज़ीशान) |
कादियां, 10 मई (ज़ीशान): विधानसभा हलका कादियां में भारतीय जनता पार्टी को उस समय और मजबूती मिली, जब युवा नेता अर्जुन भट्टी को युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।
यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष गुलशन वर्मा की अध्यक्षता में कुलविंदर कौर गोरिया के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। अर्जुन भट्टी और उनके साथियों का पार्टी में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि युवाओं के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा जनहितकारी नीतियां घर-घर तक पहुंचेंगी।
बैठक में जिला अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया, जिला महासचिव एडवोकेट राजू पंडित, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित, महिला मंडल अध्यक्ष अंचल महाजन, कुलविंदर कौर गोरिया, अश्वनी वर्मा, सतीश सूरी, अंकित भाटिया, अनीश बलगन, रजनीश महाजन, गौरी खोसला, वरिंदर खोसला, अशोक पंडित, पंडित ओंकार शास्त्री, जोगिंदर पाल, अर्जुन चिब, सुरिंदर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं- आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसानों को आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा युवाओं, किसानों और आम जनता के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
