![]() |
| कादियां में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के निर्माण संबंधी जानकारी देते भाजपा मंडल प्रधान आदि। (ज़ीशान) |
कादियां, 22 अप्रैल (ज़ीशान) – क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब 1.49 करोड़ की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस संबंध में भाजपा मंडल प्रधान गुलशन वर्मा ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत वर्चुअल रोड से धमनाली तक लगभग 1.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा, जबकि सरकारी बाग से शहर तक करीब 900 मीटर सड़क बनाई जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
गुलशन वर्मा ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही आगामी 5 वर्षों के रखरखाव के लिए 5 लाख की राशि भी निर्धारित की गई है।
इस मौके पर महासचिव अश्विनी वर्मा, जिला वाइस प्रधान कुलविंदर कौर गोराया, सतीश सूरी, संदीप, कमलप्रीत सिंह राजा, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
